बॉलीवुड

Ramayana: जटायु के दमदार लुक से उठा पर्दा, अनुपम खेर देंगे आवाज

Ramayana Update: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म से जटायु का पहला लुक सामने आया है। पोस्टर में उनका दमदार रूप दिखाई दे रहा है।

Image

जटायु का फर्स्ट लुक आउट (pic credit-ramayana )

Ramayana Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे और इसे 5 नवंबर को रिलीज किया जाना है। इस बीच फिल्म से जटायु का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर में जटायु का दमदार रूप देखने को मिल रहा है। आइए नजर डालते है जटायु के फर्स्ट लुक पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Akshay Kumar से जुड़े धोखाधड़ी केस में MNS कार्यकर्ता की गिरफ्तारी, बाद में मिली रिहाई)

जटायु का फर्स्ट लुक आउट

'रामायण' के नए पोस्टर में जटायु को दो अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है। एक तस्वीर में उनकी तेज और दृढ़ नजरें दिखाई गई हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपने बड़े-बड़े पंख फैलाए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर 'द विंग्स ऑफ धर्मा' यानी 'धर्म के पंख' लिखा है। जटायु का किरदार साहस, सच्चाई और सही काम के लिए खड़े होने का संदेश देता है। वह जानते थे कि रावण बहुत ताकतवर है, फिर भी उन्होंने सीता को बचाने के लिए उससे मुकाबला किया। रामायण की कथा में जब रावण माता सीता का हरण करके उन्हें ले जा रहा था, तब जटायु ने उसे रोकने की कोशिश की थी। रावण से लड़ते हुए जटायु गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी पूरी ताकत लगा दी। भले ही वह सीता को रावण से बचा नहीं पाए, लेकिन उनका साहस और त्याग उन्हें रामायण का एक अहम किरदार बनाता है। बता दें कि जटायु के रूप में अनुपम खेर दिखाई देंगे।

बताते चलें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। इसके पहले हिस्से को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 पर आने वाला है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article