दुनिया

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी में 3 घायल, बंदूकधारी को गोली मारकर किया गिरफ्तार; बंधक हुए रिहा

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें स्टूडेंट्स और दूसरे लोग एक्टिव शूटिंग एरिया से भागते हुए दिख रहे हैं। लोग भागते और पनाह लेते हुए देखे गए।

thailand school shooting

थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी

बुधवार को दक्षिणी थाईलैंड के एक स्कूल में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की, जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स को हिरासत में ले लिया गया और कई अन्य घायल हो गए। AFP ने बताया कि बंदूकधारी, जो एक 18 साल का लड़का था, को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया।

सरकार ने कहा कि जैसे ही बंदूकधारी स्कूल में घुसा, 'दो से तीन गोलियों की आवाज सुनाई दी'। फिर उसने कई स्टूडेंट्स और टीचर्स को बंधक बना लिया। एक सरकारी बयान में कहा गया कि बंदूकधारी 'बंदूक लेकर गुस्से में' स्कूल में घुसा था। बाद में उसे गोली मारी गई और गिरफ्तार कर लिया गया।

लोगों को भागते और छिपते हुए देखा गया

थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने एक बयान में कहा, 'पुलिस ने हाट याई शूटिंग के संदिग्ध को गोली मार दी।' सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें स्टूडेंट्स और दूसरे लोग एक्टिव शूटिंग एरिया से भागते हुए दिख रहे हैं। लोगों को भागते और छिपते हुए देखा गया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट विचियन सोबून ने कहा, 'गुनहगार को पकड़ लिया गया है'

इस घटना में तीन लोग घायल

इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और एक 14 साल की लड़की शामिल है। देश के पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऊंचाई से गिरने से एक और बच्चे के टखने में भी चोट आई है।

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत

वहीं कनाडा के एक स्कूल में मंगलवार यानी 10 फरवरी को हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी की और बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) स्कूल में हमलावर की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article