दुनिया

Canada School Shooting: कनाडा की एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम 10 की मौत; कई अन्य घायल

Canada School Firing: कनाडा की एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी की ।

Image

कनाडा की एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी

Photo : iStock

Canada School Firing: कनाडा की एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी की और बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) स्कूल में हमलावर की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, जहां हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, अधिकारियों ने घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

हमलावर मारा गया!

बकौल पुलिस, हमलावर मृत पाया गया है और माना जा रहा है कि उसने खुद को चोट पहुंचाई है। हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस बात की छानबीन कर रही हैं कि क्या इस हमले में कोई दूसरा व्यक्ति भी शामिल था।

छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने कई पीड़ितों को निकाला। गोली चलाने वाला संदिग्ध व्यक्ति मृत पाया गया, जिसके शरीर पर खुद को पहुंचाई गई चोटों के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो पीड़ितों को स्कूल से एयरलिफ्ट किया गया। एक घर के अंदर दो और पीड़ितों के शव मिले, जिनके बारे में पुलिस का मानना है कि उनका संबंध इस घटना से है।

लॉकडाउन और सुरक्षा आदेश

घटना के बाद, आरसीएमपी ने टंबलर रिज और आसपास के निवासियों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे बंद रखने और सभी गैर-जरूरी गतिविधियों से बचने का निर्देश दिया है। पुलिस ने लोगों से स्कूल से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 911 पर देने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article