दुनिया

Pakistan News: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, आतंकियों ने खुद को बम से उड़ाया, 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 11:51 AM IST

Suicide Blast In Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। डेरा इस्माइल खान के एक पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए आतंकवादियों के समूह ने खुद को बम से उड़ा लिया।

Image

आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला किया।- प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Suicide Blast In Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। डेरा इस्माइल खान के एक पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए आतंकवादियों के समूह ने खुद को बम से उड़ा लिया। रिपोर्टों के मुताबिक इस आत्मघाती हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है और दो दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं।

आतंकियों ने पुलिसकर्मियों गोलीबारी की

बताया गया कि विस्फोटक पहने कई आतंकवादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए और वहां खुद को बम से उड़ा लिया। आतंकियों ने खुद को बम से उड़ाने से पहले पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के ही आतंववादी संगठन तहरीक ए जिंद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने जिस पुलिस चौकी को निशाना बनाया, वह अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article