दुनिया

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत; कई जगहों पर लगी आग

अमेरिका के कई इलाकों में आए जबरदस्त तूफान में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है।

Image

अमेरिका में आये जबरदस्त तूफान से 17 लोगों की मौत

Photo : Twitter

अमेरिका के कई इलाकों में आए जबरदस्त तूफान में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में आए तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं। अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ काउंटी में 29 अन्य घायल हो गये।

तूफान के कारण कई जगहों पर लगी आग

अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास पैनहैंडल की अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने बताया था कि मिसौरी के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आये तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। मिसौरी के बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि शनिवार को सुबह बेकर्सफील्ड से लगभग 177 किलोमीटर पूर्व में एक मकान के तूफान के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एकर्स ने बताया कि बचावकर्मी मकान में मौजूद एक महिला को बचाने में सफल रहे। मेयर जोनास एंडरसन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर बताया कि अर्कंसास के केव सिटी इलाके में पांच लोग घायल हो गए हैं, जहां अगले आदेश तक आपातकाल लागू कर दिया गया है। ओक्लाहोमा के कुछ समुदायों के लोगों को क्षेत्रों से जाने की सलाह दी गई है क्योंकि राज्यभर में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आईं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article