दुनिया

Bangladesh News: 'आपसी सम्मान हमारा मार्गदर्शन करेगा...' तनावपूर्ण संबंधों के बीच यूनुस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच 'साझा मूल्य' दोनों देशों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। यूनुस का यह बयान पीएम मोदी की ईद-उल-अजहा की शुभकामनाओं के जवाब में आया है

Image

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि एक-दूसरे के सम्मान की भावना और तालमेल भारत और बांग्लादेश का लोगों के कल्याण के लिए काम करने में मार्गदर्शन करती रहेगी।यूनुस ने यह पत्र मोदी द्वारा बांग्लादेश के लोगों और अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देने के लिए भेजे गए संदेश के जवाब में लिखा।यूनुस ने एक 'एक्स' पर पोस्ट में ये दोनों पत्र पोस्ट किए।

अपने पत्र में यूनुस ने कहा कि मोदी का 'विचारशील' संदेश दोनों देशों के बीच 'साझा मूल्यों को दर्शाता है।' मुख्य सलाहकार ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के लोगों को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

छह जून को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि एक-दूसरे के सम्मान की भावना और तालमेल दोनों देशों का हमारे लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए मार्गदर्शन करती रहेगी।'

यूनुस ने कहा कि यह त्योहार 'चिंतन करने का समय है, जो समुदायों को उत्सव, त्याग, उदारता और एकता की भावना से एक साथ लाता है, और हम सभी को दुनिया भर के लोगों के अधिक से अधिक लाभ के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करता है।' चार जून को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह त्योहार 'भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article