दुनिया

बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट कर रहा है अंसारुल्लाह बांग्ला टीम, आतंकी संगठन पर हुआ बड़ा खुलासा

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद रहमानी ने फिर से संगठन को मजबूत किया और हिंदुओं को टारगेट करना शुरू कर दिया है।

Image

बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अंसारुल्लाह बांग्ला टीम यानी ABT पर बड़ा खुलासा हुआ
  • आतंकी संगठन एबीटी बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट कर रहा
  • नई सरकार आने के बाद फिर से बांग्लादेश में ये आतंकी संगठन सक्रिय

Ansarullah Bangla Team: बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न लगातार जारी है और अब अंसारुल्लाह बांग्ला टीम यानी ABT पर बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकी संगठन एबीटी बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट कर रहा है। नई सरकार आने के बाद फिर से बांग्लादेश में ये आतंकी संगठन सक्रिय हो गया है। नई सरकार के आते ही ABT चीफ मुफ्ती जशीमुद्दीन रहमानी को जेल से रिहा कर दिया गया था। वह 15 फरवरी 2013 को एक बांग्लादेशी ब्लॉगर राजीव हैदर की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

शेख हसीना ने कसा था शिकंजा

जब तक बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार थी उसने एबीटी पर शिकंजा कसा था। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद रहमानी ने फिर से संगठन को मजबूत किया और हिंदुओं को टारगेट करना शुरू कर दिया। बांग्लादेश हिंदुओं और गैर-बांग्लादेशी हिंदू दोनों ही एबीटी और जमात ए इस्लामी संगठन के टारगेट पर हैं। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद छात्र आंदोलन की आड़ में ABT और जमात ए इस्लामी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और मंदिरों को टारगेट किया था।

ISIS से प्रभावित

आईएसआईएस (ISIS) की तर्ज पर एबीटी इस्लामिक स्टेट में विश्वास रखता है। अब भारत में भी नार्थ ईस्ट के रास्ते घुसपैठ की साजिश हो रही है। साल 2023 में असम में पहले भी ABT के कई मॉड्यूल पकड़े जा चुके हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का ABT को पूरा सपोर्ट है। वहीं, ABT आतंकी संगठन को लेकर देश की तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और इसकी हरकतों पर नजर रखी जा रही है।

मो. यूनुस ने हमले की बात नकारी

बता दें कि बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मो. यूनुस ने देश के हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हालिया हिंसा को अधिक महत्व नहीं देते हुए इसे देश को अस्थिर करने के राजनीतिक उद्देश्यों वाला एक अतिरंजित प्रचार बताया था। यूनुस ने स्वीकार किया कि हिंसा हुई है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राजनीतिक प्रकृति की थी और इसे सांप्रदायिक रंग दे दिया गया। हिंदुओं के घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों पर हमलों की बाढ़ के बीच सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों हिंदुओं के हफ्तों के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनुस ने यह टिप्पणी की थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article