दुनिया

Axiom Mission 4 की रवानगी की नई तारीख आई, अब 25 जून को ISS के लिए रवाना होगा मिशन

Axiom Mission 4 : एक्सिओम मिशन-4 की रवानगी की नई तारीख आ गई है। अब इस मिशन को 25 जून यानी बुधवार आधी रात के बाद दो बजकर 31 मिनट पर रवाना किया जाएगा। तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह मिशन लगातार टलता रहा है। मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं।

Image

आईएसएस के लिए 25 जून को रवाना होगा एक्सिओम मिशन-4।

Axiom Mission 4 : एक्सिओम मिशन-4 की रवानगी की नई तारीख आ गई है। अब इस मिशन को 25 जून यानी बुधवार आधी रात के बाद दो बजकर 31 मिनट पर रवाना किया जाएगा। तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह मिशन लगातार टलता रहा है। मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। इस मिशन की रवानगी पर दुनिया भर की नजरें लगी हैं।

पेगी व्हिटसन कर रहीं मिशन की अगुवाई

इस मिशन की अगुवाई कमांडर पेगी व्हिटसन कर रही हैं जबकि शुक्ला मिशन पायलट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके साथ हंगरी के अंतरिक्ष यात्री तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोश उज्नान्स्की-विस्न्येव्स्की शामिल हैं, जो मिशन विशेषज्ञ के रूप में तैनात हैं। मूल रूप से यह मिशन 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था, लेकिन कई समस्याओं के कारण इसे कई बार टालना पड़ा।

बूस्टर में तरल ऑक्सीजन का रिसाव मिला

जब इंजीनियरों ने फाल्कन 9 रॉकेट के बूस्टर में तरल ऑक्सीजन का रिसाव पाया तो यह मिशन 8 जून के लिए टाला गया, फिर 10 जून और 11 जून के लिए टाला गया। साथ ही, नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के पुराने रूसी मॉड्यूल में भी रिसाव की पहचान की।

कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना होगा मिशन

आगे के मूल्यांकन के बाद, लॉन्च को 19 जून और फिर 22 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया, लेकिन अंततः इसे फिर से टाल दिया गया ताकि नासा रूसी मॉड्यूल की मरम्मत के बाद आईएसएस की संचालन स्थिति का आकलन कर सके। यह दल नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर कक्षा में स्थित प्रयोगशाला की ओर रवाना होगा। नासा ने बताया है कि लक्षित डॉकिंग समय गुरुवार, 26 जून को सुबह लगभग 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) निर्धारित किया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!