दुनिया

न्यू जर्सी में विमान हादसा, स्काईडाइविंग प्लेन रनवे से फिसलकर जंगल में घुसा; हलक में आई जान, 15 लोग जख्मी

New Jersey Plane Crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार को एक स्काईडाइविंग विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिणी न्यू जर्सी के एक एयरपोर्ट पर एक छोटा स्काईडाइविंग विमान रनवे से फिसलकर जंगल में घुस गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

न्यू जर्सी विमान हादसा

Photo : AP

New Jersey Plane Crash: अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार को एक स्काईडाइविंग विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिणी न्यू जर्सी के एक एयरपोर्ट पर एक छोटा स्काईडाइविंग विमान रनवे से फिसलकर जंगल में घुस गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल में विमान का बिखरा मलबा

अधिकारियों ने बताया कि फिलाडेल्फिया से लगभग 33.8 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में क्रॉस कीज़ एयरपोर्ट में Cessna 208B विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 15 लोग सवार थे। इस घटना के सामने आए एक फुटेज में जंगल में विमान का मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। घटनास्थल को दमकल की गाड़ियों और अन्य आपातकालीन वाहनों ने घेर लिया है।

बुधवार को क्रॉस कीज एयरपोर्ट पर फोन का जवाब देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। ग्लूसेस्टर काउंटी आपातकालीन प्रबंधन ने अपने फेसबुक पेज पर लोगों को आपातकालीन वाहनों को साइट तक पहुंचने देने के लिए उस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!