दुनिया

ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में मिलेगा फ्री वीजा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख तीर्थयात्रियों को अपने धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए देश पहुंचने पर 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा मिल जाएगा। नकवी ने कहा कि सरकार ने सिखों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है।

Image

सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में मिलेगा फ्री वीजा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pakistan: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के भीतर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा। नकवी की यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को लाहौर में सिख तीर्थयात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने सिख तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्वीकार किया कि अतीत में सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

बिना किसी शुल्क के 30 मिनट में सिख तीर्थयात्रियों को मिलेगा वीजा

नकवी ने कहा कि सरकार ने सिखों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के पासपोर्ट धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिना किसी शुल्क के 30 मिनट के भीतर अपना वीजा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा और इसके लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। नकवी ने युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर विशेष जोर देते हुए पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की संख्या सालाना एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की इच्छा व्यक्त की। नकवी ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान सरकार ने 124 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा की सुविधा शुरू की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article