दुनिया

कुवैत में ईरान का बड़ा हमला, अमेरिकी हमले का तेहरान ने दिया मिसाइल-ड्रोन से जवाब

US-Iran War: ईरान ने कुवैत पर हमला बोला है। आज सुबह अमेरिका ने ईरान पर अटैक किया था, जिसके पलटवार में कुवैत पर तेहरान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला बोला है।

Image

कुवैत पर ईरान का हमला (फाइल फोटो- AP)

US-Iran War: कुवैत पर ईरान ने बड़ा हमला बोला है। ईरान ने ये हमले अमेरिकी हमलों के जवाब में किए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच हाल के दिनों में हमलों में तेजी देखने को मिली है। ईरान के कई बंदरगाह अमेरकी हमलों में तबाह हो चुके हैं। अमेरिका जहां ईरान के सप्लाई सिस्टम को निशाना बना रहा है, वहीं तेहरान, खाड़ी देश स्थित अमेरिकी मिलिट्री बेसों को, जिसमें कुवैत पर ये ताजा हमला भी शामिल है।

कुवैत ने खुद दी जानकारी

कुवैत ने ईरानी हमले की खुद जानकारी दी है। कुवैत की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसे ईरान की तरफ से ताजा हमलों का सामना करना पड़ा है और उसने इन हमलों को नाकाम करने का प्रयास किया है। ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से कुवैत पर हमला बोला है। हालांकि नुकसना की जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान की धमकी

इससे पहले ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने अमेरिका को धमकी दी कि वह इलाके में मौजूद ’सभी बुनियादी ढांचे’ को नेस्तनाबूद कर देगी। ख़ातम-उल-अंबिया मध्य कमान मुख्यालय द्वारा दी गई ताजा धमकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाने की चेतावनी का भी जिक्र है। ईरानी सेना के ख़ातम अल-अंबिया मध्य कमान मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जोलफगारी ने यह चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप ने धमकी पर अमल किया, तो ’’इस्लामिक ईरानी गणराज्य की शक्तिशाली सेना जबरदस्त हमलों से इस इलाके की पूरी आधारभूत अवसंरचना तबाह कर देगी।’’ जोलफगारी ने कहा, ’’हम किसी भी हाल में क्षेत्र के बाहर के देश अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल नहीं देने देंगे।

अमेरिका का हमला

अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए। अमेरिकी सेना ने इस बार ईरान के उत्तरी इलाकों को निशाना बनाया और साथ ही एक ऐसे जहाज पर भी गोलीबारी की, जिस पर नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तड़के बहरीन, जॉर्डन और कुवैत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी हमलों में अब तक 35 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। इस ताजा हिंसा के दौरान पहली बार ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास के इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article