ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी भाषण में यूक्रेन को सहयोग देने की बात कही, इससे पहले बोरिस जॉनसन भी यूक्रेन का साथ देने का संकल्प लिया था। इतना ही नहीं ऋषि सुनक के पीएम बनते ही यूके के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली भारत, सिंगापुर, यूक्रेन, यूएई और टर्की से बात कर युद्ध में यूक्रेन के सहयोग की बात कही। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम ऋषि सुनक को बधाई देते हुए यूक्रेन के लिए दोनों देशों के समर्थन को जारी रखने के लिए कहा। जो बाइडन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बनने पर ऋषि सुनक को बधाई। साथ ही कहा कि मैं यूक्रेन के लिए हमारे मजबूत समर्थन को जारी रखने सहित वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।
यूके विदेश मंत्री ने यूक्रेन के सहयोग के लिए की बात
ऋषि सुनक के पीएम के पदभार ग्रहण करते ही विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने सबसे पहले सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। जिसके बाद जेम्स क्लेवरली ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। भारत के बाद उन्होंने यूएई के विदेश मंत्री विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा, टर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू से रूस-यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा की और वैश्विक मुद्दों सही यूक्रेन को सहयोग देने की बात कही।
जेलेंस्की को ऋषि सुनक से उम्मीद
बोरिस जॉनसन की तरह ही जेलेंस्की को ऋषि सुनक से भी वैसे ही सहयोग की उम्मीद है क्योंकि पीएम रहते हुए जिस तरह से बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन का समर्थन दिया वैसा समर्थन किसी दूसरे लीडर द्वारा देखने को नहीं मिला। बोरिस जॉनसन ने पीएम रहते हुए युद्ध ग्रसित यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर सबको चौंका दिया और जिससे रूस को साफ-साफ संदेश मिल गया कि ब्रिटेन कंधे से कंधे मिलाए यूक्रेन के साथ युद्ध में खड़ा है। बोरिश के कीव दौरे के बाद जेलेंस्की ने कहा था कि खास दोस्त बोरिस जॉनसन से एक बार फिर कीव में मिलकर खुश हूं। दौरे के बाद जॉनसन ने जेलेंस्की के साथ अपनी फोटो पोस्ट करके उन्हें खास दोस्त बताया। यही करण है कि जेलेंस्की को ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से भी बोरिस जैसी उम्मीद है इसलिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ऋषि सुनक को बधाई देते हुए लिखा कि ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई। मैं कामना करता हूं कि आप आज ब्रिटिश समाज और पूरी दुनिया के सामने मौजूद सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करें। मैं यूक्रेन-यूके रणनीतिक साझेदारी को एक साथ मजबूत करना जारी रखने के लिए तैयार हूं।
