दुनिया

Russia Election: एकतरफा राष्ट्रपति चुनाव के बाद पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2024, 09:22 AM IST

Russian presidential election 2024: रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को संपन्न हुए एकतरफा चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि विपक्षी नेता नवलनी की मौत एक दुखद घटना है।

Image

पांचवीं बार व्लादिमीर पुतिन बने रूस के राष्ट्रपति

KEY HIGHLIGHTS
  1. रूस के राष्ट्रपति पद चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है
  2. रूस के राष्ट्रपति पद चुनाव नतीजों से ये पता चला है
  3. पुतिन ने नवलनी की मौत को दुखद घटना बताया

Russian presidential election 2024: राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को संपन्न हुए एकतरफा चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है, जीत के बाद पुतिन ने कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत को दुखद घटना बताते हुए पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं।

इससे पहले रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होने पर 24 प्रतिशत क्षेत्रों में मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला था कि पुतिन के समर्थन में लगभग 88 प्रतिशत वोट पड़े, आलोचकों के मुताबिक, रूस के चुनाव में मतदाताओं को ‘निरंकुश’ शासक के खिलाफ कोई वास्तविक विकल्प नहीं दिया गया।

राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ था

रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई और उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं।

क्रेमलिन-अनुकूल पार्टियों के तीन प्रतीकात्मक प्रतिद्वंद्वियों का सामना

पुतिन को क्रेमलिन-अनुकूल पार्टियों के तीन प्रतीकात्मक प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उनके 24 साल के शासन या दो साल पहले यूक्रेन पर उनके आक्रमण की किसी भी आलोचना से परहेज किया है। उन्होंने चुनाव से पहले युद्धक्षेत्र में रूस की सफलता का दावा किया, लेकिन रविवार तड़के पूरे रूस में बड़े पैमाने पर यूक्रेनी ड्रोन हमले ने मॉस्को के सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिला दी।

रात भर में 35 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने रात भर में 35 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया, जिनमें से चार रूस की राजधानी मॉस्को के पास मार गिराए गए। मॉस्को के महापौर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि कोई हताहत या क्षति नहीं हुई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article