रोजलिव गांव पर रूसी सेना का कब्जा?
यूक्रेन की सेना ने कहा कि रूसी सेना ने रोजलिव और पास के कोस्टियनटिनोपिल गांव पर पांच हमले किए हैं, लेकिन इस बात को स्वीकार नहीं किया कि रोजलिव अब रूस के हाथों में है। यूक्रेनी जनरल स्टाफ की देर शाम सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र में अभी भी तीन लड़ाइयां जारी हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, डीपस्टेट नामक एक यूक्रेन ब्लॉग ने रोजलिव के पास रूसी बलों की मौजूदगी की और टोरेत्स्क के पास पूर्व में जारी भीषण युद्ध की सूचना दी थी।
कहां है रोजलिव गांव?
रोजलिव पोक्रोवस्क के दक्षिण में स्थित है और पिछले कई हफ्तों से यह क्षेत्र रूसी सेना के निशाने पर है। इस क्षेत्र पर रूसी सेना के कब्जे से यूक्रेन को भारी नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि यहां पर कीव की एकमात्र कोयला खदान मौजूद है।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद पहले हफ्तों में रूस ने राजधानी कीव पर शुरुआती बढ़त में विफल होने के बाद डोनेट्स्क और लुहान्स्क के पूर्वी क्षेत्रों पर कब्जा करने की दिशा में अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है। दोनों क्षेत्रों पर रूसी सेना का कब्जा होने पर यूक्रेन और पश्चिम देशों ने इसकी निंदा की थी।
