दुनिया

रूस ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी, कहा-परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 24, 2023, 10:33 AM IST

परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है।

Image

रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है

Photo : PTI

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। अब रूस के एक बड़े सुरक्षा अधिकार ने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया। मेदवेदेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी की धमकी देने वाले जर्मनी के एक मंत्री की आलोचना भी की। मेदवेदेव ने एक वीडियो संदेश में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं।

परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है। हर दिन जब वे यूक्रेन को विदेशी हथियार प्रदान करते हैं, तो परमाणु युद्ध के कारण होने वाले सर्वनाश की स्थिति करीब आती है।

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ संभावित टकराव के लिए अमेरिका की सेना को तैयार रहना चाहिए। पेंटागन ने कांग्रेस से रक्षा विभाग के लिए 842 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी देने की अपील की है, ताकि एशिया और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी सेना को मजबूत किया जा सके।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रक्षा मामलों पर विनियोग उपसमिति के समक्ष अपने एक बयान में कहा कि यह एक रणनीति-संचालित बजट है, जो चीन के साथ हमारी रणनीतिक प्रतिस्पर्धा की गंभीरता से प्रेरित है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!