दुनिया

Russia Ukraine War: अब कीव में ईरानी ड्रोन कामिकाजी का 'आत्मघाती' कहर, रूसी सैनिकों ने बरसाए बम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:14 PM IST

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक तरफ यूक्रेन वापस अपनी जमीन छीन रहा है तो वहीं रूस यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने में मिला चुका है। पुतिन के सैनिक भले ही पीछे हटे हों, लेकिन वो अब भी आक्रमक रूख अपनाए हुए हैं। लगातार ड्रोन और हवाई हमलों के जरिए यूक्रेन पर बम बरस रहे हैं।

Image

कीव में ईरानी ड्रोन का कहर (फोटो- एपी)

रूस-यूक्रेन के बीच भयंकर जंग जारी है। अब इस युद्ध में ईरान के आत्मघाती ड्रोन की एंट्री हो चुकी है। रूस के सैनिक भले ही पीछे हटे हों लेकिन उसके हवाई हमले अभी भी कीव पर जारी हैं, अब इन हमलों में ईरान भी सहयोग करने लगा है, हालांकि इसे लेकर ईरान इनकार करते रहा है और रूस भी इस मामले पर चुप ही हैं।

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरान के कामिकाजी ड्रोन विमानों से जबरदस्त हमला बोला है। कुल छह ड्रोन अटैक हुए हैं। इन हमलों में यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। इन हमलों के बाद लगी आग को बुझाने के लिए दर्जनों अग्निशामक को लगना पड़ा।

कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण में, बिला त्सेरकवा में रात में छह ड्रोन एक इमारत से टकराए।

यूक्रेन पिछले तीन हफ्तों में ईरानी निर्मित शहीद-136 ड्रोन के हमलों का भी दावा करता रहा है। ईरान के कामिकाजी ड्रोन साइज में छोटे होते हैं और इसे रडार से आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता है। यह ड्रोन विस्फोटकों से भरा होता है और लक्ष्य से जाकर टकरा जाता है। ये जहां हमला करता है, वहां सबकुछ नेस्तानाबूद हो जाता है।

हालांकि ईरान कई बार दावा कर चुका है कि वो इस युद्ध में किसी भी पक्ष के साथ नहीं है। वो शांति चाहता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्टों और यूक्रेन की सरकार दोनों दावा करते रहे हैं कि ईरानी ड्रोन यूक्रेन में हमले कर रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article