दुनिया

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता: युद्ध में मारे गए 6000 सैनिकों की शवों की अदला-बदली पर बनी सहमति

रूस और यूक्रेन के बीच एक तरफ भीषण लड़ाई जारी है तो वहीं दूसरी तरफ दोनों देश शांति के लिए वार्ता भी कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर जबरदस्त हमला बोला है।

Image

रूस यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में हुई बातचीत

Photo : AP

रूस-यूक्रेन के बीच तुर्किये के इस्तांबुल में जारी शांति वार्ता में दोनों देश इस बात पर सहमत हो गए हैं कि मारे गए सैनिकों की अदला-बदली की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए 6000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करेंगे। 16 मई को हुई पिछली दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 1,000 बंदियों की अदला-बदली हुई थी।

तुर्किये में आज मिले रूस और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तुर्किये में नये दौर की प्रत्यक्ष शांति वार्ता समाप्त हो गई। बैठक एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने लिथुआनिया के विनियस में कहा कि दोनों पक्षों ने ‘‘तुर्किये के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नये सिरे से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं।’’

समझौते में तुर्किये की अहम भूमिका

अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की के नेतृत्व में बैठक में शामिल हुआ। तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान ने शहर के सिरागन पैलेस में वार्ता की अध्यक्षता की तथा शुरुआती संबोधन दिया। फिदान ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य दोनों पक्षों के संघर्षविराम की शर्तों पर चर्चा करना था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article