दुनिया

ट्रंप का दबाव आया काम, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए रूस तैयार; पर क्रेमलिन ने कही यह बात

Russia Ukraine Peace Talks: रूस ने रविवार को कहा कि वह यूक्रेन के साथ शांति स्थापित करने के लिए तैयार है, लेकिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना उसकी प्राथमिकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मास्को को दी गई धमकी के बाद आया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बीच) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (दाएं) (फाइल फोटो)

Photo : AP

Russia Ukraine Peace Talks: रूस ने रविवार को कहा कि वह यूक्रेन के साथ शांति स्थापित करने के लिए तैयार है, लेकिन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना उसकी प्राथमिकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सरकारी टीवी संवाददाता पावेल ज़ारुबिन से कहा कि राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन ने बार-बार यूक्रेन से वार्ता को यथाशीघ्र शांतिपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंचाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसके लिए प्रयास की आवश्यकता है, और यह आसान नहीं है।

ट्रंप की धमकी आई काम

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, दमित्री पेस्कोव ने कहा कि हमारे लिए मुख्य बात अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। हमारे लक्ष्य स्पष्ट हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मास्को को युद्ध विराम पर सहमत होने या कड़े प्रतिबंधों का सामना करने के लिए 50 दिन की समय सीमा दिए जाने के कुछ दिन बाद दिया है।

रूस की क्या है चाहत?

क्रेमलिन ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी शांति समझौते में यूक्रेन को उन चार क्षेत्रों से हटना चाहिए, जिन्हें रूस ने सितंबर 2022 में अपने अधीन कर लिया था, लेकिन कभी भी पूरी तरह से कब्जा नहीं किया। रूस यह भी चाहता है कि यूक्रेन नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल होने के अपने प्रयास को छोड़ दे तथा अपने सशस्त्र बलों के लिए उसके द्वारा तय हदें स्वीकार कर ले। हालांकि, यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने इसे अस्वीकार कर दिया है।

इस बीच, रूस ने यूक्रेन के शहरों पर अपने लंबी दूरी के हमलों को तेज करना जारी रखा है। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में रूस की बमबारी बढ़ने की आशंका है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article