दुनिया

Russia Ukraine News: रूस ने यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, 11 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर बीती रात 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिसके कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात बच्चों समेत करीब 80 अन्य घायल हो गए।

Image

रूस-यूक्रेन ड्रोन हमला (फोटो- AP)

Photo : AP

Russia Ukraine News: यूक्रेन पर रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात बच्चों सहित 80 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बर्खास्त किए जाने के कुछ ही घंटे बाद रूस के परिवहन मंत्री सोमवार को मृत पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से आत्महत्या है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने देश के परिवहन प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि सप्ताहांत में यात्रा संबंधी अव्यवस्था के कारण रूसी हवाई अड्डों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खतरे के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।मई 2024 से रूस के परिवहन मंत्री के रूप में कार्य करने वाले रोमन स्टारोवॉयट को दिन में राष्ट्रपति के आदेश द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।

उनकी बर्खास्तगी यात्रा संबंधी अव्यवस्था के एक सप्ताहांत के बाद हुई, जब कीव से हमले के खतरे के कारण छुट्टियों के व्यस्त मौसम के दौरान हवाई अड्डों ने सैकड़ों उड़ानें रोक दी थीं।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी रूस ने यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर रात भर में 100 से अधिक ड्रोन दागे। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 10 नागरिक मारे गए और 38 घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए और सात बच्चों समेत करीब 80 लोग घायल हो गए।रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइल और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे।

रूस की सेना लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे युद्ध के मोर्चे पर कुछ स्थानों पर घुसपैठ करने की पुरजोर कोशिश कर रही है, जहां यूक्रेनी सेनाएं भी मौजूद हैं। रूस के आक्रमण को रोकने के तनाव तथा प्रत्यक्ष शांति वार्ता में प्रगति की कमी ने यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से अधिक सैन्य सहायता लेने के लिए बाध्य किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें