दुनिया

रूस के कामचटका में भूकंप के तेज झटके, 8.0 रही तीव्रता; जापान, अलास्का सहित हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी

Russia Earthquake: रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के कारण अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

Image

रूस के कमचटका में भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट। तस्वीर-AP

Photo : AP

Russia Earthquake: रूस में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के अनुसार, इस भूकंप के कारण अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 8.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। यह भूकंप कामचटका प्रायद्वीप में महसूस किया गया और इतना शक्तिशाली था कि इससे सुनामी आ सकती थी। वहीं यूएसजीएस ने भूकंप की तीव्रता 8.7 बताई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

इस बीच सुनामी के खतरे को देखते हुए कैलिफोर्निया स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी तटीय राज्यों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से सवाधान एवं सतर्क रहने के लिए कहा है। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास हाल ही में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी खतरे की निगरानी शुरू कर दी है। अमेरिकी अधिकारियों, स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसियों और यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों द्वारा जारी अलर्ट पर नजर रखने और निर्देश का पालन करने और अलर्ट जारी होने पर ऊंचाई वाले स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। तटीय क्षेत्रों से दूर रहने, आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और अपने उपकरणों को चार्ज रखने के लिए कहा गया है। महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 भी जारी किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article