दुनिया

यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस ने बढ़ाए जंगी हथियार, पुतिन बोले- हथियारों और गोला-बारूद का 22 फीसदी बढ़ाया उत्पादन

Russia Ukraine War: ​​रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ा दिया है। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर पुतिन ने कहा कि युद्ध की प्रकृति लगातार बदलने के साथ अभियान में शामिल सैनिकों को आपूर्ति करने वाली रक्षा कंपनियों को सभी आवश्यक उपकरण मिल रहे हैं।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ा दिया है। पुतिन ने रक्षा उद्योग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि टैंकों का उत्पादन 2.2 गुना बढ़ा है, सैन्य विमानों का 4.6 गुना, जबकि स्ट्राइक हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ गया है। उनके संबोधन को टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

रूस ने बढ़ाया रिकॉर्ड उत्पादन

सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर पुतिन ने कहा कि युद्ध की प्रकृति लगातार बदलने के साथ अभियान में शामिल सैनिकों को आपूर्ति करने वाली रक्षा कंपनियों को सभी आवश्यक उपकरण मिल रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ ने पुतिन के हवाले से प्रसारित खबर में कहा कि सरकार ने उद्योगों को अपनी सामग्री और तकनीकी आधार को तेजी से मजबूत करने की अनुमति दी, जिससे 2022 से अत्यधिक मांग वाले हथियारों के उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

पुतिन ने क्या कुछ कहा

पुतिन ने बताया कि बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और सैन्य परिवहन वाहन (BMP और APC) का उत्पादन 3.7 गुना बढ़ा है, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर उपकरणों का उत्पादन 12.5 गुना और रॉकेट आर्टिलरी हथियारों का उत्पादन 9.6 गुना तक पहुंचा है। पुतिन ने आगे जोर देकर कहा कि यह उपलब्धि रक्षा उद्योग, अर्थव्यवस्था और स्थिर वित्तीय व्यवस्था के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार के बिना इस स्तर की वृद्धि संभव नहीं हो सकती है।

पुतिन ने कहा कि विशेष सैन्य अभियान (SMO) के दौरान प्राप्त अनुभव का उपयोग सैन्य-औद्योगिक परिसर की नई संरचना तैयार करने में किया जा रहा है, क्योंकि युद्ध के स्वरूप, तरीके और रणनीतियां लगातार बदल रही हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!