दुनिया

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 24 लोगों की मौत; 200 अन्य घायल

रूस ने अपने मिसाइलों, तोपों और ड्रोन्स के यूक्रेन के इलाकों पर हमला बोला है। इस हमले में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है।

Image

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

रूस ने यूक्रेन में ड्रोन, मिसाइलों और तोप के जरिये हमले किए, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आक्रमण को रोकने के अपने देश के प्रयासों के लिए पश्चिमी देशों से सैन्य सहायता की गारंटी मांगी।

रूस लगातार कर रहा है बमबारी

रूसी सेना ने पूरे युद्ध के दौरान यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों पर लगातार बमबारी की है। यह इस युद्ध का चौथा वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने भी रूस के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर लंबी दूरी तक मार करने वाले ड्रोन दागे हैं।

जेलेंस्की को नाटो से उम्मीद

जेलेंस्की मंगलवार को नीदरलैंड के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले पश्चिमी नेताओं से मिलने वाले थे। जेलेंस्की रूस की विशाल सेना के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता प्राप्त करने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित समझौते को लेकर हाल में हुई शांति वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला है।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article