दुनिया

'किसी और को नहीं दे सकते पुरस्कार...', नोबेल फाउंडेशन ने ट्रंप के अरमानों पर फेरा पानी; मचाडो ने सौंपा था अवॉर्ड

Nobel Prize: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट करने पर नोबेल फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। फाउंडेशन ने कहा कि नोबेल पुरस्कार न तो किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा सकता है और न ही बांटा जा सकता है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (फाइल फोटो साभार: @WhiteHouse)

Photo : Twitter

Nobel Prize: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट करने पर नोबेल फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। फाउंडेशन ने कहा कि नोबेल पुरस्कार न तो किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा सकता है और न ही बांटा जा सकता है।

नोबेल फाउंडेशन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नोबेल पुरस्कारों की गरिमा और उनके प्रशासन की रक्षा करना फाउंडेशन के मूल उद्देश्यों में से एक है। पोस्ट में कहा गया, ''फाउंडेशन अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत और उसकी शर्तों का पालन करता है। वसीयत में स्पष्ट है कि पुरस्कार उन्हें दिया जाना चाहिए जिन्होंने मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। ऐसे में कोई भी पुरस्कार, प्रतीकात्मक रूप से भी, किसी और को नहीं दिया जा सकता या बांटा नहीं जा सकता है।''

मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया नोबेल पुरस्कार

नोबेल फाउंडेशन का यह स्पष्टीकरण उस घटनाक्रम के बाद आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने मुलाकात की और उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया था। व्हाइट हाउस ने इस मुलाकात की तस्वीर भी एक्स पर साझा की थी जिसमें मचाडो 'ओवल ऑफिस' में ट्रंप के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और ट्रंप के हाथ में नोबेल शांति पुरस्कार पदक है। इस तस्वीर के 'कैप्शन' में लिखा है, ''मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया गया 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें