दुनिया

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी, राष्ट्रपति ने कहा-अवॉर्ड देकर हमें बेहद खुशी हुई

PM Nreandra Modi : त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगलू ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

Image

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी।

PM Nreandra Modi : त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगलू ने शुक्रवार को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो को अत्यंत प्रसन्नता है कि हमने आपको हमारे देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया, जो आपने वर्षों से हमारे राष्ट्र के साथ किए गए अद्भुत कार्यों और हमारे देश तथा पूरे क्षेत्र के प्रति आपकी दयालुता और उदारता के सम्मान में दिया गया है।'

आपकी उदारता एक मिसाल बन चुकी है-राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, 'त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के प्रति आपकी दयालुता और उदारता एक मिसाल बन चुकी है। आपने बार-बार यह दर्शाया है, जैसे कि COVID-19 महामारी के संकट के दौरान, जब आपकी व्यक्तिगत पहल और प्रयासों के कारण 40 हजार खुराक COVID-19 वैक्सीन की त्रिनिदाद पहुंची। यह दयालुता का कार्य हमारे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और भी अधिक मजबूत कर गया।'

पांच देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहन जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। मोदी ने कहा, ‘मैं ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इसे स्वीकार करता हूं।’

घाना के बाद यहां पहुंचे हैं पीएम

इस पुरस्कार की घोषणा त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने बृहस्पतिवार को की, जिन्होंने मोदी की यात्रा को साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का क्षण बताया। वर्ष 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मोदी घाना से यहां पहुंचे। एक दिन पहले घाना में मोदी को देश के राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article