Virginia State University shooting- अमेरिका की प्रसिद्ध वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (VSU) में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में हुई इस वारदात में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की एक अलमारी में छिपे 19 वर्षीय मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
हॉस्टल की अलमारी से पकड़ा गया 19 वर्षीय हमलावर
चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में बताया कि संदिग्ध की पहचान वर्जीनिया के हेनरीको निवासी 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) के रूप में हुई है। इस घटना में पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस ने हेनरी को (वर्जीनिया) के रहने वाले 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) को यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल की अलमारी में छिपे हुए पकड़ा। पुलिस ने उस पर जानलेवा हमला करने और हथियार का इस्तेमाल करने सहित आठ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।
17 से 23 वर्ष की उम्र के पांच लोग घायल
गोलीबारी में 17 से 23 वर्ष की उम्र के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी और घायल हुए पांच में से चार लोग इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं हैं। अस्पताल में भर्ती कराया गया 20 वर्षीय एकमात्र छात्र अब डिस्चार्ज हो चुका है। यह वारदात शनिवार तड़के लगभग 1:30 बजे 'क्वाड अनेक्स' (Quad Annexes) के पास हॉस्टल परिसर के बाहर हुई। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद पूरे कैंपस में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस द्वारा तत्काल खतरे की संभावना खारिज किए जाने के बाद लॉकडाउन हटा लिया गया है। सोमवार से कक्षाएं शुरू हो रही हैं। पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे के मकसद (Motive) का खुलासा नहीं किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। चेस्टरफील्ड पुलिस के साथ ATF (ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स) और हनोवर काउंटी शेरिफ कार्यालय मिलकर जांच कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि छात्रों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित छात्रों के लिए काउंसलिंग व सहायता सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 1886 में स्थापित वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी एट्रिक में स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक अश्वेत विश्वविद्यालय है, जहां लगभग 5,700 छात्र पढ़ते हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन का बयान
वर्जीनिया के एट्रिक में स्थित वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (VSU) लगभग 5,700 छात्रों वाला एक ऐतिहासिक रूप से अश्वेत विश्वविद्यालय (HBCU) है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, हम इस घटना से छात्रों, अभिभावकों और VSU समुदाय में फैली चिंता को समझते हैं। हमारे छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने छात्रों को ईमेल के जरिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और मानसिक तनाव से निपटने के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने की सलाह दी है।
