दुनिया

नीदरलैंड में पीएम मोदी की 'शाही मुलाकात', किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से की बातचीत

PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत नीदरलैंड पहुंचे, जहां हेग में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात कर भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

Image

किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मिले प्रधानमंत्री मोदी

Photo : ANI

PM Modi Netherlands Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेग में प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के राजा किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच बढ़ते सहयोग और दोस्ती को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। नीदरलैंड पहुंचने पर भारतीय समुदाय में भी खास उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में प्रधानमंत्री का किया स्वागत

हेग में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे। लोगों ने पारंपरिक भारतीय अंदाज में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल किसी भारतीय उत्सव जैसा नजर आया। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत में ही हों। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और अपनापन देखकर वह कुछ समय के लिए यह भूल गए कि वह नीदरलैंड में हैं।

दोनों देशों ने मिलकर विकास और प्रगति की नई कहानी लिखी-पीएम

पीएम मोदी (PM Modi) ने वहां मौजूद भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे नीदरलैंड के समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी मेहनत और सफलता पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भारत और नीदरलैंड के मजबूत रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक है।

पीएम ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों ने मिलकर विकास और प्रगति की नई कहानी लिखी है। पीएम मोदी ने नीदरलैंड की जनता और सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों को यहां जो सम्मान और स्नेह मिला है, वह दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाता है। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापार, संस्कृति और आपसी सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article