दुनिया

पुतिन का वेलकम देख गदगद हुआ रूस, कहा- हमें अंदाजा नहीं था, PM मोदी खुद करेंगे रिसीव

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की, जिसको देखकर क्रेमलिन गदगद है। इसके बाद, दोनों नेता एक गाड़ी में सवार होकर 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले, जहां पर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है।

Image

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किया रिसीव

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की, जिसको देखकर क्रेमलिन गदगद है। क्रेमलिन को इस बाद का अंदाजा नहीं था कि पीएम मोदी स्वयं पुतिन को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर रिसीव किया। इसके बाद, दोनों नेता एक गाड़ी में सवार होकर 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले, जहां पर पुतिन के सम्मान में पीएम मोदी ने रात्रिभोज का आयोजन कराया है।

PM मोदी का अंदाज देख क्रेमलिन गदगद

एयरक्राफ्ट रैंप पर पुतिन से मिलने का पीएम मोदी का फैसला अप्रत्याशित था और रूसी पक्ष को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। बता दें कि इस यात्रा का उद्देश्य लगभग आठ दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करना है, एक ऐसी साझेदारी जो जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद स्थिर बनी हुई है। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता को लेकर बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से आज शाम पुतिन के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। इस बैठक पर पश्चिमी देशों द्वारा करीबी नजर रखे जाने की संभावना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article