देश

Putin India Visit: भारत में पुतिन का ग्रैंड वेलकम, पीएम मोदी ने गले लगाकर की आगवानी, एक ही गाड़ी से हुए रवाना

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। यहां आज वे पीएम मोदी के मेजबानी में डिनर पार्टी में शामिल होंगे। इसके बाद कल वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

modi putin.

पीएम मोदी ने गले लगाकर किया दोस्त पुतिन का स्वागत।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपने खास दोस्त पुतिन का स्वागत किया। जैसे ही पुतिन अपने विमान से बाहर आए, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति एक साथ एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए। पुतिन की इस यात्रा का उद्देश्य लगभग आठ दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करना है, एक ऐसी साझेदारी जो जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद स्थिर बनी हुई है।

पुतिन की सुरक्षा के लिए कुल पांच लेयर तैयार

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति के बेहद अत्याधुनिक और दुनिया में सबसे सुरक्षित विमान IL-96-3000 ने नई दिल्ली में लैंड किया। भारत दौरे पर पुतिन की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुतिन के लिए पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इसमें उनके पर्सनल बॉडीगार्ड, डमी पुतिन की व्यवस्था, भोजन के सैंपल जाँचने वाली विशेषज्ञ टीम, और बाहरी रिंग में तैनात NSG कमांडो शामिल हैं।

विशेष विमान से भारत आई पुतिन की ऑरस सीनेट

पुतिन दुनिया भर में जहां कहीं भी जाते हैं, उनके साथ उनकी कार ऑरस सीनेट भी जाती है। इस कार को 'पहिए पर चलता-फिरता किला' कहा जाता है। भारत में भी विशेष विमान से दुनिया की सबसे सुरक्षित गाडियों में शुमार पुतिन की इस खास कार को लाया गया है। ऑरस सीनेट कार लिमोजिन की ही एक वैरिएंट है लेकिन पुतिन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है। 'ऑरस सीटने लिमोजिन VR8/VR10 स्तर का बैलेस्टिक सुरक्षा प्रदान करती है।' इस बैलिस्टिक मानक को कार की सुरक्षा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का माना जाता है। यह एक तरह से ऑर्मर्ड वेहिकल की तरह है जिसे गोला-बारूद और विस्फोट से भेद पाना असंभव सा है।

पुतिन के भारत दौरे का शेड्यूल -

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

दिल्ली में आगमन

स्थान-पालम एयरपोर्ट

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

सुबह 11 बजे : राजकीय सम्मान

स्थान-राष्ट्रपति भवन

दिन के 11.30 बजे

श्रद्धांजलि समारोह

स्थान-राजघाट

दिन के 11.50 बजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

स्थान-हैदराबाद हाउस

दिन 1: 50 बजे

संवाददाता सम्मेलन

स्थान-हैदराबाद हाउस

दोपहर बाद 3: 40 बजे

बिजनेस इवेंट

स्थान-टीबीसी

शाम 7 बजे

राष्ट्रपति के साथ मुलाकात

स्थान-राष्ट्रपति भवन

रात 9 बजे

दिल्ली से प्रस्थान

पीएम मोदी संग डिनर करेंगे रूसी राष्ट्रपति

पुतिन के आगमन के कुछ घंटे बाद ही करीब सात बजे पीएम मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग (7 एलकेएम) स्थित अपने आधिकारिक आवास में उनके सम्मान में निजी डिनर का आयोजन करेंगे। यह डिनर द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से रखा गया है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका के साथ भारत के संबंधों में खटास बढ़ी है।

पांच दिसंबर को तीनों सेनाएं देंगी गार्ड ऑफ ऑनर

इसके बाद अगले दिन यानी पांच दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति पुतिन का राजकीय दौरा राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत से शुरू होगा। इस दौरान तीनों सेनाओं के जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।

वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

  • रूस में भारतीय श्रमिकों की आवाजाही को आसान बनाना।
  • रक्षा सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत सैन्य सहायता।
  • फार्मा, कृषि, खाद्य उत्पादों और उपभोक्ता वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि।
  • उर्वरक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना, जिसमें रूस सालाना 30–40 लाख टन उर्वरक भारत को आपूर्ति करता है।
  • भारत-रूस मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा, विशेष रूप से यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ।

असैन्य परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ेगा

रूसी मंत्रिमंडल ने चार-पांच दिसंबर को होने वाली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान असैन्य परमाणु ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है। स्थानीय मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी ‘रोसएटम’ को रूसी सरकार की ओर से इस सहमति पत्र पर भारत के संबंधित अधिकारियों के साथ हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया है। यह कंपनी तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना के तहत कई रिएक्टर का निर्माण कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article