Narednra Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सोमवार को नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गए और आज सुबह टोक्यो के अकासाका पैलेस पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की और पूर्व पीएम शिंजो आबे के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और एक मुक्त, खुले तथा समावेशी इंडो-पैसिफिक सपने को साकार करने की दिशा में अहम बातचीत हुई।’
दुनिया
PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
- Agency by: Agency
- Updated Sep 27, 2022, 10:08 AM IST
PM Modi in Japan: भारतीय समय अनुसार सुबह 4 बजे पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। पीएम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
जापानी पीएम से मुलाकात करते हुए मोदी
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी आज तड़के पहुंचे जापान की राजधानी टोक्यो
- शिंजो आबे के परिवार से करेंगे मुलाकात
- आज होगा आबे का राजकीय अंतिम संस्कार
