दुनिया

इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के समय विमान के आगे का पहिया खुला ही नहीं, Video

Istanbul Airport : तुर्की के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। विमान के आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है। रनवे पर विमान के रुकते ही वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और पानी की बौछार कर आग लगने की आशंकाओं को दूर किया।

Istanbul Airport : तुर्किये के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, लैंडिंग करते समय एक विमान के आगे का पहिया नहीं खुला, विमान के पिछले हिस्से में लगे पहिए ही खुल पाए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बोइंग 767 विमान फेडेक्स एक्सप्रेस का था। तुर्की के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। विमान के आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है। रनवे पर विमान के रुकते ही वहां दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और पानी की बौछार कर आग लगने की आशंकाओं को दूर किया।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article