दुनिया

​ब्रिक्स के मंच से भी PAK को लताड़, भारत को मिला मुस्लिम देशों का साथ, पहलगाम आतंकी हमले की हुई निंदा

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ‘भारत द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रस्तुत दृष्टिकोण को सभी देशों ने सराहा और उसे सर्वसम्मति से अंतिम संयुक्त घोषणा में शामिल किया। विशेष रूप से, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की निर्णायक नीति को गंभीरता से स्वीकार किया गया। भारत ने आतंकवादी हमलों की स्पष्ट और कड़ी निंदा की, और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को अपनाने की आवश्यकता को जोरदार ढंग से रखा।’

Image

ब्रिक्स संसदीय मंच ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।

Brics parliamentary meeting : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुनिया भर में पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिक्स संसदीय मंच ने भी इस आतंकवादी हमले की खुलकर निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस आतंकी कृत्य की निंदा में मुस्लिम देशों का भरपूर साथ भारत को मिला। ब्रिक्स संसदीय फोरम का 11वां सम्मेलन 4-5 जून 2025 को ब्रासीलिया में आयोजित किया गया था और भारत सहित 10 सदस्य देशों की संसदों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।

भारत से ओम बिरला हुए शामिल

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया और इस दौरान आतंकियों के वित्त पोषण को रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने, आधुनिक प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग को रोकने तथा जांच और न्यायिक प्रक्रियाओं में सहयोग करने के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ‘भारत द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रस्तुत दृष्टिकोण को सभी देशों ने सराहा और उसे सर्वसम्मति से अंतिम संयुक्त घोषणा में शामिल किया। विशेष रूप से, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की निर्णायक नीति को गंभीरता से स्वीकार किया गया। भारत ने आतंकवादी हमलों की स्पष्ट और कड़ी निंदा की, और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को अपनाने की आवश्यकता को जोरदार ढंग से रखा।’

आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा

इसमें कहा गया, ‘संयुक्त घोषणा में भारत के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई, और यह सहमति बनी कि सभी ब्रिक्स देशों की सभी संसद आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करेंगी।’ बयान के मुताबिक भारत की नीति और नेतृत्व को मंच पर विशेष रूप से सराहा गया, और ब्रिक्स संसदों द्वारा यह स्वीकार किया गया कि वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सभी राष्ट्रों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

12वें संसदीय मंच की मेजबानी भारत को सौंपी गई

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक सम्मेलन में बिरला ने विभिन्न विषयों - विशेष रूप से आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक सहयोग, न्यायोचित और संतुलित वैश्विक व्यवस्था, तकनीकी नवाचारों में सहभागिता तथा लोकतांत्रिक आदान-प्रदान - पर भारत की स्पष्ट और सशक्त भूमिका को प्रभावी तरीके से रखा। सम्मेलन के अंत में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी भारत को सौंपी गई, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंच की अध्यक्षता ग्रहण की। इस वर्ष ब्रिक्स संसदीय मंच में हिस्सा लेने वाले देशों में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया शामिल हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article