दुनिया

बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे मां-बाप, यहां आ गया ये नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 06:28 PM IST

children pictures on social media: फ्रांसीसी नेशनल असेंबली में बिल पारित किया गया है जो माता-पिता को सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें साझा करने से प्रतिबंधित कर सकता है।

Image

सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीरें (प्रतीकात्मक फोटो)

childrens privacy in france: बच्चों की प्राइवेसी को लेकर लोग खासे सचेत रहते हैं वहीं तमाम पेरेंट्स ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों की हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और उसपर आने वाले लाइक्स और कमेंट देखकर प्रसन्न होते हैं वहीं फ्रांस ने इस दिशा में एक कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि फ्रांस की नेशनल एसेंबली में एक बिल पारित किया गया है जिसके मुताबिक, माता-पिता अगर बच्चों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जो बच्चों की गरिमा और नैतिक अखंडता को डेंट पहुंचाते हैं तो मां-बाप से बच्चों के फोटो राइट्स छीन लिए जाएंगे, इसकी खासी चर्चा हो रही है।

ये कदम बच्चों की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए

नए बिल के मुताबिक मां-बाप अपने बच्चे की फोटो या वीडियो या उनसे जुड़ा कुछ भी सोशल मीडिया पर बिना उनकी इजाजत के पोस्ट नहीं कर पाएंगे, बताते हैं कि ये कदम बच्चों की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए फ्रांसीसी सरकार द्वारा उठाया गया है।

बच्चों की फोटोज को ऑनलाइन पोस्ट करने से रोकने की अनुमति

ये बिल माता-पिता को अपने बच्चों की फोटोज को ऑनलाइन पोस्ट करने से रोकने की अनुमति देगा, माता-पिता दोनों को अपने बच्चों की पिक्चर राइट्स के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

पहले बच्चों से परमिशन लेनी होगी

बताया जा रहा है कि बिल के तहत यदि माता-पिता में से कोई भी बच्चे की तस्वीर या वीडियो बिना पूछे इंटरनेट पर शेयर करता है तो दोनों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, वहीं यदि मां-बाप बच्चों की तस्वीर या वीडियो आदि सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं तो उन्हें पहले बच्चों अनुमति लेनी होगी ऐसा कहा जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article