दुनिया

Rahul Gandhi: नहीं रूक रहे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी अब कहा-' राहुल साहब जवाहरलाल नेहरू की तरह...'

Fawad Chaudhary Praised Rahul Gandhi:पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल की तरह एक समाजवादी भावना है, विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी...

Image

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने फिर की राहुल गांधी की तारीफ

KEY HIGHLIGHTS
  1. फवाद चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी में अपने परदादा जवाहरलाल की तरह एक समाजवादी भावना है
  2. कहा-दोनों मुल्कों के बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं
  3. फवाद चौधरी ने X पोस्ट में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें समाजवादी बताया

Rahul Gandhi News: पाकिस्तान में फिर राहुल गांधी की तारीफ की गई है इस बार भी पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन (Fawad Chaudhary) ने उनकी तारीफ करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नेहरू जैसा समाजवादी बताया है और कहा कि दोनों मुल्कों के बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं।'

फवाद चौधरी ने 4 मई को X पोस्ट में राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें समाजवादी बताया चौधरी ने कहा, 'राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल की तरह ही समाजवादी हैं। दोनों मुल्कों के बंटवारे के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं।' फवाद ने आगे लिखा, 'राहुल साहब ने अपने कल रात के भाषण में कहा कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70 प्रतिशत संपत्ति है। पाकिस्तान में जहां केवल एक बिजनेस क्लब है...

पहले भी फवाद चौधरी ने ट्वीट कर राहुल की तारीफ की थी

ये पहली दफा नहीं है इससे पहले भी फवाद चौधरी ने ट्वीट कर राहुल की तारीफ की थी तब लिखा था-'राहुल ऑन फायर' फवाद चौधरी इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इससे पहले एक मई को भी उन्होंने राहुल की तारीफ की थी। उन्होंने एक वीडियो को रीशेयर करते हुए लिखा था- राहुल ऑन फायर।

बीजेपी ने कांग्रेस को खूब घेरा था

उनके इस पोस्ट को देखने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को पर तंज कसा था, कई बीजेपी नेताओं ने इसकी तीखी आलोचना की थी वहीं बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर इमरान खान की कैबिनेट में हुसैन की पिछली भूमिका की ओर इशारा करते हुए पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के जुड़ाव पर सवाल उठाया था।

गौर हो कि फवाद भारत विरोधी भाषण देते रहे हैं जब भारत ने चंद्रयान-3 मिशन में कामयाबी हासिल की थी तब तारीफ करने की जगह फवाद ने इस पर तंज कसा था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article