दुनिया

जम्मू कश्मीर में G-20 की बैठक आयोजित करने पर पाकिस्तान जता रहा था आपत्ति, भारत ने बंद कर दी बोलती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 09:03 PM IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जी20 की मीटिंग्स देश के हर क्षेत्र में आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में जी-20 की बैठकों का जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आयोजित होना स्वभाविक है। पाकिस्तान की आपत्ति बेवजह है।

Image

भारत की तरफ से पाकिस्तान को मिला करारा जवाब

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर में G-20 की बैठक करने पर जताई थी आपत्ति
  • पाकिस्तान ने लद्दाख में भी G-20 की बैठक करने पर जताई है आपत्ति
  • अब भारत की ओर से पाकिस्तान की आपत्तियों पर दिया गया है जवाब

भारत इस समय जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान देश के कई शहरों में इसकी बैठकें आयोजित हो रही है। इन्हीं में से जी-20 की मीटिंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में होना है। जिसे लेकर पाकिस्तान आपत्ति जता रहा था, अब भारत ने पाकिस्तान की इन आपत्तियों पर कड़ा जवाब दिया है।

भारत का जवाब

भारत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए वो वहां कोई भी मीटिंग कर सकता है या करा सकता है। इससे पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान बेवजह इस पर बयान दे रहा है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जी20 की मीटिंग्स देश के हर क्षेत्र में आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में जी-20 की बैठकों का जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आयोजित होना स्वभाविक है। ये क्षेत्र भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। बागची ने कहा- " मैं कहूंगा कि हम ये बैठकें हर क्षेत्र में आयोजित कर रहे हैं। यह स्वभाविक है कि हम इसका आयोजन वहां (जम्मू कश्मीर, लद्दाख में) भी करें।"

पाकिस्तान ने क्या कहा था

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अगले महीने जी-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक आयोजित करने के भारत के फैसले पर मंगलवार को आपत्ति जतायी थी। उसने इसे 'स्वयं की हित पूर्ति' वाला कदम बताया था। उसने लेह में यूथ-20 फोरम की बैठक आयोजित करने पर भी एतराज जताया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था- "22-24 मई 2023 को श्रीनगर में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक आयोजित करने के भारत के फैसले पर पाकिस्तान कड़ी आपत्ति जताता है। लेह और श्रीनगर में युवा मामलों (वाई-20) से संबंधित एक सलाहकार मंच की दो अन्य बैठकें... समान रूप से परेशान करने वाली हैं।"

भारत को मिली है अध्यक्षता

भारत को पिछले साल दिसंबर में एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता मिली थी। भारत का जोर सितंबर की शुरुआत में नई दिल्ली में समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने पर है। जी-20 विश्व की प्रमुख 20 विकसित एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का एक संगठन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article