दुनिया

घुटनों पर आया पाकिस्तान, शांति की करने लगा बात; बोले पाक PM शरीफ- भारत के साथ बातचीत करने को तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये से ईरान की राजधानी पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। शरीफ को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और उन्होंने राष्ट्रपति पेजेशकियन के साथ बातचीत की। पेजेशकियन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि वह शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने को तैयार हैं।

Image

पाकिस्तान पीएम शहजाब शरीफ (फाइल फोटो-@ShehbazSharif)

पहलगाम में आतंकी हमले करके बेगुनाह लोगों की जान लेने वाला पाकिस्तान अब शांति की बात करने लगा है। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो रखी है, जिसके बाद अब उसके नेता भारत के साथ बातचीत की कोशिशों में जुट गए हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि वो भारत के साथ शांति के लिए बातचीत को तैयार हैं। जबकि भारत का स्पष्ट रूख है कि जबतक आतंक खत्म नहीं होगा, भारत कोई बातचीत नहीं करेगा और बातचीत होगी भी तो पीओके पर होगी।

भारत के साथ बातचीत को पाक तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार सहित सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ शांति वार्ता करने की सोमवार को इच्छा व्यक्त की। शरीफ ने यह टिप्पणी ईरान की राजधानी तेहरान में की, जहां वह चार देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री तुर्किये से ईरान की राजधानी पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सादाबाद पैलेस में उनका स्वागत किया। पेजेशकियन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि वह शांति के लिए भारत के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम कश्मीर मुद्दे और जल मुद्दे सहित सभी विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं और व्यापार तथा आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर भी अपने पड़ोसी के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’’

भारत का रुख स्पष्ट

भारत ने स्पष्ट कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। बता दें कि पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले ही साफ कर दिया था कि अब पाकिस्तान के साथ न trade होगा और न talk, अगर बात होगी तो सिर्फ PoK की। पाकिस्तान ने अगर आतंकियों को एक्सपोर्ट करना जारी रखा... तो उसको पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article