दुनिया

'अल्लाह हमें बचाए...'; भारत का ऑपरेशन सिंदूर देख संसद में ही रोने लगे पाकिस्तानी सांसद

Pakistan Parliament Crying Video: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुहार के बाद, सांसद ताहिर इकबाल ने पाकिस्तान की कमजोरी स्वीकार करते हुए अल्लाह से मदद मांगी। उन्होंने देश को बचाने और दुश्मनों को हराने की प्रार्थना की।

Image

संसद में ही रोने लगे पाकिस्तानी सांसद

Photo : Twitter

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया था। भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था। जिसके बाद से सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी है। दूसरी ओर पाकिस्तान भारतीय शहरों को निशाना बनाने का असफल प्रयास कर रहा है। जिसके बाद से पाकिस्तान की स्थिति और भी खराब होने लगी है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान भारत के सामने झुकने लगा है। क्योंकि पाकिस्तानी सांसद भी अब अल्लाह से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया के खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। अब उन्हीं के देश का एक सांसद भारत के खिलाफ बोलते-बोलते रोने लगा। उसने अल्लाह से पाकिस्तान और खुद को बचाने की गुहार तक लगाई। इस सांसद का नाम रिटायर्ड मेजर ताहिर इकबाल है, जो पाकिस्तानी सेना का पूर्व अधिकारी रह चुका है। उसने संसद में खुलेआम पाकिस्तान की कमजोरी को स्वीकार किया और कहा कि अब सिर्फ अल्लाह की पाकिस्तान को बचा सकते हैं।

सांसद ताहिर इकबाल ने कहा कि हमारी कौम कमजोर है। इसलिए मिलकर चलो और अपने रब से प्रार्थना करो कि ए रब्बे काबा हम तेरे आगे दरख्वास्त करते हैं। इस मुल्क की हिफाजत फरमाना, जो तुने हमें सौंपी है। यह आपकी दुआओं का देश है। आपने कायदे-आजम को इंग्लैंड में मुलाकात की, ख्वाब में आए और उनको कहा कि जाओ वापस और जाकर पाकिस्तान का मामला हल करो। आपने खाने कलात को ख्वाब में आकर यह हुक्म दिया कि यह मुल्क बनकर रहेगा। अल्लाह पाक ने यह मुल्क हमें अता किया है और अल्लाह पाक इस मुल्क की हिफाजत फरमाएंगे।

हम मजबूर हैं, हम गुनहगार हैं-सांसद ताहिर इकबाल

सांसद ताहिर इकबाल ने कहा कि दुनिया में जहां भी देखें, शायद हमारी कमी है। हम मजबूर हैं। हम गुनहगार हैं, लेकिन ए रब्बे काबा हम तेरे हबीब के हैं। अल्लाह का वास्ता हम पर रहम फरमा। आप कश्मीर चलें जाएं, फिलिस्तीन चलें जाएं, जहां भी जाएंगे, मुसलमानों के साथ वो हश्र हो रहा है, जो हम सोच भी नहीं सकते हैं। तो तु हमें माफ कर दे। हम तेरे आगे सर झुकाते हैं, मांफी मांगते हैं। इसमें दो राय नहीं है कि हम बड़े गुनहगार हैं, लेकिन तेरी रहमत बहुत वसी है। तु रहमत का एक जर्रा भी भेज देगा हमारी तरफ तो इंशाअल्लाह हमारी कामयाबी होगी और दुआ करते हैं ए रब्बे काबा इस मुल्क की हिफाजत फरमा और हमें उन्हें हराने की ताकत फरमा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article