दुनिया

Pakistan Lahore Roof Collapse: लाहौर में बड़ा हादसा, प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरी; 14 बच्चों की मौत और कई घायल

पाकिस्तान के लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कुल 20 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं। कुछ बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार का इलाज जारी है। मृत बच्चों की उम्र 5 से 16 साल के बीच बताई गई है।

Image

पाकिस्तान में प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पाकिस्तान के लाहौर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत अचानक गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के समय सेंटर में पढ़ाई चल रही थी और कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 20 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया और नजदीकी काहना तहसील मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 14 बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया।

कुछ बच्चों को लाहौर जनरल अस्पताल रेफर किया गया

घायलों में कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार बच्चों का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में एक महिला शिक्षिका भी घायल हुई हैं। गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को आगे के इलाज के लिए लाहौर जनरल अस्पताल रेफर किया गया।

बताया गया है कि मरने वाले बच्चों की उम्र 5 से 16 साल के बीच थी। घटना के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के तहत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें इमारत का मालिक भी शामिल है।

पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भवन निर्माण या सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article