नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के अनुसार, भूकंप 16:06 बजे IST (भारतीय मानक समय) पर आया।इससे पहले, मंगलवार को पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि 29 मई यानी गुरुवार को पाकिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पंजाब प्रांत के मुल्तान के पास बताया गया है।भूकंप का केंद्र भारतीय मानक समयानुसार शाम 16:06 बजे 30.14 उत्तरी अक्षांश और 70.36 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं
अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।यह इस सप्ताह पाकिस्तान में आया दूसरा भूकंप है। मंगलवार, 27 मई को पंजाब के फैसलाबाद डिवीजन में झंग तहसील के पास 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
