दुनिया

Pakistan के विदेश मामलों के Expert ने दिल खोलकर भारत को सराहा, PM Modi के भी हुए मुरीद-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 11, 2023, 06:03 PM IST

pakistan foreign policy expert on India: पाकिस्तानी विदेश नीति के विशेषज्ञ उजैर यूनुस ने पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि-उन्होंने लोगों की जिंदगी बदल दी है।

कंगाली का सामना कर रहे Pakistan में इस वक्त बेहद बुरे हालात हैं, उसके अपने ही उसके साथ नहीं हैं, POK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठ रही हैं, पाकिस्तानी विदेश नीति के विशेषज्ञ उजैर यूनुस (uzair younus) ने अपने हाल ही में भारत दौरे के दौरान कई बातें बारीकी से समझीं।

उन्होंने एक शो में भारत के दौरे के बारे में बात की उन्होंने कहा कि भारत घूमते वक्त ऐसा लगा जैसे वो किसी भविष्य में ट्रैवल कर रहे हों, यानी भारत में उन्होंने बहुत बड़ा बदलाव देखा।

पॉडकास्ट में भारत से जुड़ी बातों के बारे में बातचीत की

गौर हो कि uzair younus अटलांटिक काउंसिल के साउथ एशिया सेंटर में पाकिस्तान इनिशिएटिव के निदेशक है, उन्होंने द पाकिस्तान एक्सपीरियंस नाम के एक निजी यू ट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में भारत से जुड़ी बातों के बारे में बात की।

'एनडीए सरकार की तरफ से किए गए कामों ने जीवन को बदल दिया है'

यूनुस ने भी कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की तरफ से किए गए कामों ने जीवन को बदल दिया है उन्होंने कहा कि सरकारी सब्सिडी ने डिजिटल वॉलेट को और अधिक लोकप्रिय बना दिया और भ्रष्टाचार को कम किया है। उन्होंने कहा कि भारत में फिनटेक कंपनियां व्यापारियों को स्मार्ट स्पीकर बेचती हैं, ताकि वह मिले हुए पैसों पर निगाह रख सकें ये बेहद अच्छा कदम है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article