दुनिया

सुधरने को तैयार नहीं 'बदहाल' पाकिस्तान; पड़ोसी देश के एयरस्पेस में नहीं जा सकेंगे भारतीय विमान; प्रतिबंध बढ़ाया

Pakistan Airspace: पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध की समयसीमा बढ़ा दी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अप्रैल में भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह की कार्रवाई की। पिछला एक्सटेंशन 24 दिसंबर को खत्म होने वाला है।

Image

पाकिस्तानी एयरस्पेस में नहीं जा सकेंगे भारतीय विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Pakistan Airspace: पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध की समयसीमा बढ़ा दी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अप्रैल में भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह की कार्रवाई की।

कब तक जारी रहेगा प्रतिबंध

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर प्रतिबंध एक और महीने के लिए बढ़ाकर 23 जनवरी तक किया है। पिछला एक्सटेंशन 24 दिसंबर को खत्म होने वाला है, लेकिन पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने बुधवार को प्रतिबंधों को 23 जनवरी तक बढ़ा दिया।

पीएए ने कहा, ''पाकिस्तान का एयरस्पेस भारतीय-रजिस्टर्ड विमानों के लिए बंद रहेगा, जिसमें भारतीय एयरलाइंस के सभी विमान शामिल हैं।'' पीएए के मुताबिक, किसी भी भारतीय विमानों को पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल होने की अनुमति नहीं है। NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, यह प्रतिबंध, जो पहले से ही लागू है, "निर्धारित समय के अनुसार 23 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा।"

    भारत-PAK के बीच तनावपूर्ण माहौल

    सनद रहे कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष मारे गए थे जिसके बाद भारत ने मई में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस दौरान इस्लामाबाद ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और भारत ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया। तब से भारत-पाकिस्तान के संबंध सबसे निचले स्तर पर हैं।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article