दुनिया

रूस की पीठ में पाकिस्तान ने घोंपा छुरा! अनाज लिया पुतिन से और हथियार दे रहा यूक्रेन को

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 12:59 AM IST

पाकिस्तान की बदत्तर हालत को देखकर जिस रूस ने उसकी मदद की अब पाकिस्तान उसी की पीठ में छुरा घोंप रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत का सबूत सोशल मीडिया पर भी मौजूद है।

आज की तारीख में पाकिस्तान हर तरह से और हर तरफ से फंसा हुआ है। कर्ज, गरीबी और भुखमरी के दलदल में डूबने के बाद भी पाकिस्तान अपने धूर्त चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पाकिस्तान एक तरफ अपने आटा संकट को हल करने के लिए रूस से गेहूं की भीख मांग रहा है और दूसरी तरफ पुतिन की पीठ में छुरा घोंप रहा है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक तरफ रूस और यूक्रेन की जंग के बीच रूस से गेहूं मांग रहे हैं तो दूसरी तरफ पुतिन की पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। रूस से अनाज लेकर पाकिस्तान यूक्रेन को चुपचाप हथियार सप्लाई कर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान ने यूक्रेन के लिए कराची बंदरगाह से पोलैंड बंदरगाह पर गोला-बारूद के कुछ कंटेनर भेजे हैं। यानी पाकिस्तान रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की मदद के लिए गोला-बारूद भी भेज रहा है और भूख मिटाने के लिए रूस का आटा भी खा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article