दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान की पकड़ से बाहर जा रहा बलूचिस्तान, अत्याचार बढ़ाया...विद्रोह दबाने को एक महीने के लिए उठाया ये कदम

Pakistan Security Measures: गृह विभाग के विशेष सहायक बाबर खान यूसुफजई ने एक बयान में कहा कि बलूचिस्तान (Balochistan) में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Image

Pakistan: पाकिस्तान की पकड़ से बाहर जा रहा बलूचिस्तान, प्रांत बचाने को उठाया एक महीने का ये बड़ा कदम

Balochistan Section 144: पाकिस्तान (Pakistan) केबलूचिस्तान सरकार ने रविवार को पूरे प्रांत में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी। 'प्रांतीय सरकार ने पूरे प्रांत में 30 दिनों के लिए पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमावड़े पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही धरने, जुलूस या रैलियां भी नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने के अलावा, एक नोटिफिकेशन में कहा गया कि प्रांतीय सरकार ने पूरे प्रांत में 30 दिनों के लिए सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर भी बैन लगा दिया है। बताया गया कि खास तौर पर मफलर, मास्क या किसी भी ऐसे तरीके से चेहरा ढकने से मना किया हया है, जिससे पहचान छिप जाए। साथ ही हथियारों का प्रदर्शन या इस्तेमाल, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठकर सवारी करना, गाड़ियों पर टिंटेड शीशे लगाना और बिना रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिलें चलाना भी बैन है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट

गृह विभाग के विशेष सहायक बाबर खान यूसुफजई ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा, 'अगर 'फितना-अल-खवारिज' और 'फितना-अल-हिंदुस्तान' कोई भी गलत हरकत करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बल ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए तैयार हैं और सभी संस्थाएं हाई अलर्ट पर हैं।

सरकार, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों के लिए 'फितना-अल-खवारिज' शब्द का इस्तेमाल करती है, जबकि बलूचिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के लिए 'फितना-अल-हिंदुस्तान' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि पिछले हफ्ते बुधवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में एक अभियान के दौरान, एक मेजर-रैंक के अधिकारी समेत पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल में चगाई जिले में तांबे और सोने के एक प्रोजेक्ट साइट पर काम कर रहे नौ लोगों की, अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए एक हथियारबंद हमले में हत्या कर दी गई थी।

पाकिस्तानी सेना ने मार गिए 35 विरोधी

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़ा अभियान चलाते हुए 35 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है। यह ऑपरेशन 13 मई से मंगला जरघून घर इलाके में जारी है। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान तीन बड़े कमांडरों को भी गिरफ्तार किया गया और कई ठिकानों को नष्ट किया गया। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उससे जुड़े समूहों के खिलाफ चलाया गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article