दुनिया

'मानसिक रूप से बीमार हैं इमरान खान', PAK सेना ने पूर्व PM पर साधा निशाना; देश के लिए बताया खतरा

Pakistan Crisis: पाकिस्तान सेना ने आदियाला जेल में कैद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 'मानसिक बीमार' बताया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि उसका अहंकार, उसकी इच्छाएं और कुंठाएं इस कदर बढ़ गई हैं कि वह सोचता है कि उसके बिना दुनिया का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

Image

आदियाला जेल में कैद इमरान खान (फाइल फोटो)

Pakistan Crisis: क्या पाकिस्तान की आदियाला जेल में कैद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान मानसिक बीमार हैं? ऐसे सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान सेना ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख को 'मानसिक बीमार' (Mentally Ill) करार देते हुए देश के लिए खतरा बताया है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इमरान खान पर सेना विरोधी बयानबाजी करने और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरफ की बातें अब राजनीति के दायरे से बाहर हो गई हैं और 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा' बन गई हैं।

इमरान खान पर भड़की पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 'बढ़ते राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे' को लेकर की और फिर जेल में बंद इमरान खान का जिक्र करते हुए कहा, ''यह खतरा एक भ्रमित व्यक्ति की भ्रामक मानसिकता से पैदा हो रहा है, जो अपने अहंकार में सोचता है कि उसकी इच्छाएं पाकिस्तान की इच्छाओं से बड़ी हैं।'' उन्होंने कहा कि उसका अहंकार, उसकी इच्छाएं और कुंठाएं इस कदर बढ़ गई हैं कि वह सोचता है कि उसके बिना दुनिया का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

'मानसिक बीमार हैं इमरान खान'

पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान को मानसिक रूप से बीमार घोषित करते हुए सवाल किया कि यह किस तरह का संविधान और कानून है जिसके तहत आप एक दोषी व्यक्ति से मिलते हैं। सेना के प्रवक्ता ने कहा, "आप एक दोषी से मिलते हैं और वह सेना और उसके नेतृत्व के खिलाफ एक कहानी बुनता है।"

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व का सम्मान करते हैं, लेकिन सेना को अपनी राजनीति से दूर रखें। हम किसी को भी पाकिस्तान की सेना और लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि हम आपको सेना के खिलाफ जनता को भड़काने नहीं देंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article