दुनिया

Aircraft Crash: पाकिस्तान में वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, मौत चुन सैकड़ों लोगों को बचा गए दोनों पायलट

Pakistan Aircraft Crash: पाकिस्तान में वायुसेना का एक विमान क्रैश कर गया है। जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

Pakistan Aircraft Crash: पाकिस्तान में एक और प्लेन क्रैश कर गया है। पाकिस्तानी वायुसेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट खैबर पख्तूनख्वा में आज क्रैश कर गया। प्लेन चला रहे दोनों पायलट की मौत हो गई है। दोनों पायलट चाहते तो जंप कर अपनी जान बचा सकते थे, लेकिन तब प्लेन आबादी वाले इलाके में गिरता और सैकड़ों लोगों की जान खतरे में जा सकती थी। दोनों पायलट अपनी जान की परवाह किए बिना प्लेन को आबादी वाले इलाके से निकाल ले गए और एक सड़क पर क्रैश कर गए।

क्रैश करने वाला विमान किस टाइप का था?

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान इलाके में आज सुबह पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) का एक 'पीएसी एमएफआई-395 सुपर मुशशाक' (PAC MFI-395 Super Mushshak) प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के मुताबिक, विमान अपनी नियमित ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, तभी उसमें अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वह क्रैश हो गया। इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्लाह (पाकिस्तान वायुसेना) और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी (पाकिस्तान नौसेना) की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायु मुख्यालय द्वारा एक जांच बोर्ड गठित किया गया है। शहीद होने वाले दोनों पायलट 'पाकिस्तान एयरफोर्स एकेडमी असघर खान' के ट्रेनी कैडेट थे। हादसे की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मई में भी ट्रेनिंग विमान हुआ था क्रैश

पाकिस्तान में यह पहली घटना नहीं है जब एयरफोर्स का कोई ट्रेनिंग विमान क्रैश किया हो। मई में भी पाकिस्तानी वायुसेना का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश कर गया था। तब दोनों पायलट की जान बच गई थी। 11 जून को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन अधिकारियों सहित कम से कम 22 सैन्यकर्मी मारे गए थे। पीओके के मुजफ्फराबाद के पास ’ उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी’ के कारण एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई, जिनमें एक कर्नल और दो मेजर शामिल थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article