North Korea Warship: नॉर्थ कोरिया का एक नया युद्धपोत लॉन्चिंग के समय ही तबाह हो गया। युद्धपोत की लॉन्चिंग के समय नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी मौजूद थे और उनकी आंखों के सामने ही यह हादसा हुआ। जिसके बाद गुस्साए किम जोंग उन ने दोषी अपराधियों को सजा देने का ऐलान कर दिया।
कैसे हुआ हादसा
उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए महत्वपूर्ण 5,000 टन का एक नया विध्वंसक जहाज अपने लॉन्चिंग समारोह के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, जहाज रैंप से फिसल गया और फंस गया, क्योंकि फ्लैटकार उसके साथ चलने में विफल हो गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और जहाज के निचले हिस्से कुचल गए।
गुस्सा हो गए किम जोंग उन
चोंगजिन के पूर्वोत्तर बंदरगाह पर बुधवार के समारोह में दुर्घटना किम के लिए एक शर्मनाक झटका थी। जिसके बाद उन्होंने दोषी अधिकारियों को सजा देने का ऐलान कर दिया। इसके लिए मीटिंग भी बुला ली किम ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिपयार्ड संचालकों को इस घटना के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने इस घटना के लिए ‘‘घोर लापरवाही, गैरजिम्मेदारी और वैज्ञानिक समझ की कमी’’ को जिम्मेदार बताते हुए इसे एक ‘‘गंभीर दुर्घटना और आपराधिक कृत्य’’ बताया। ‘केसीएनए’ ने कहा कि किम ने ‘‘गैरजिम्मेदाराना गलतियों’’ के मद्देनजर सत्तारूढ़ ‘वर्कर्स पार्टी’ की बैठक बुलाई है।
