दुनिया

'गरीब' नॉर्थ कोरिया परमाणु मिसाइलों के लिए कहां से लाता है इतना पैसा? अब चोरी पर उतरा तानाशाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 10, 2022, 11:33 PM IST

North Korea इस समय कई लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों के निर्माण पर लगा हुआ है। हाल के दिनों में उत्तरी कोरिया ने एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण भी किया है। अब इसे लेकर सवाल उठ रहा है कि जब नॉर्थ कोरिया के पास खाने तक के पैसे नहीं हैं, तो वो मिसाइलों का निर्माण कहां से कर रहा है।

Image

मिसाइल बनाने के लिए कहां से पैसा लाता है नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया, परमाणु संपन्न देश, लेकिन खाने को अनाज नहीं है। हाल ये है कि लाखों की आबादी को सही से भोजन नहीं मिल पता है। इसके बाद भी इसके तानाशाह शासक की मिसाइलों को लेकर सनक कम नहीं हो रही है। एक के बाद एक परमाणु मिसाइलों का परीक्षण किया जा रहा है, अमेरिका को धमकी दी जा रही है। साउथ कोरिया को नष्ट करने का दावा किया जा रहा है, सवाल ये है कि आखिर कंगाल नॉर्थ कोरिया, इन मिसाइलों के निर्माण के लिए कहां से पैसा ला रहा है?

चोरी कर रहा तानाशाह

रिपोर्टों की मानें तो फंड के लिए नॉर्थ कोरिया का तानाशाह चोरी पर निर्भर है। उसने साइबर आर्मी की एक फौज तैयार कर रखी है। जो क्रिप्टो करेंसी की चोरी करता है। फिर इसे डॉलर के हिसाब से बेच दिया जाता है। इसी फंड का उपयोग मिसाइल के निर्माण में किया जाता है।

50 मिलियन डॉलर की चोरी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के साइबर हमलों से कई देशों को लाखों का नुकसान हुआ है। 2020 और मध्य 2021 के बीच साइबर हमलावरों ने $50m से अधिक की डिजिटल संपत्ति चुरा ली थी। इन साइबर हमलों के दौरान उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में संचालित तीन क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंजों को निशाना बनाया गया था।

सियोल दे चुका है चेतावनी

साउथ कोरिया इसे लेकर चेतावनी भी दे चुका है। उसने दावा किया था कि नकली पहचान के साथ नॉर्थ कोरिया के सरकारी लोग विदेशों में ऑनलाइन जॉब कर रहे हैं। इस पैसे का उपयोग भी मिसाइल बनाने के लिए किया जाता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article