दुनिया

PM बनते ही एक्शन मोड में बालेन शाह! 15 दिन में ही मंत्री की छुट्टी, जानिए आखिर क्या है वजह

Nepal News: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पद संभालने के कुछ ही दिनों में बड़ा फैसला लेते हुए श्रम मंत्री दीपक कुमार साह को बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की अनुशंसा पर की गई, जिसमें मंत्री पर पद के दुरुपयोग और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री ने अपनी पत्नी को हेल्थ इंश्योरेंस बोर्ड में बनाए रखने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया। पार्टी प्रमुख रवि लामिछाने ने इसे पार्टी की छवि के खिलाफ बताया, जिसके बाद पीएम ने तुरंत कार्रवाई की।

Image

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने श्रम मंत्री दीपक शाह को पद से हटाया।

Photo : AP

Nepal PM Balendra Shah Action: नेपाल ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) लगातर कड़े फैसले ले रहे हैं। इसी बीच उन्होंने श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार शाह (Deepak Kumar Sah) को पद से हटा दिया है। बता दें कि बालेन शाह ने 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। महज पंद्रह के भीतर ही उन्होंने मंत्रिमंडल पर बड़ा फेरबदल किया है।

यह कार्रवाई उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (Rastriya Swatantra Party) की सिफारिश पर की गई। पार्टी की अनुशासन समिति ने जांच में पाया कि मंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

बालेन सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री दीपक कुमार साह पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। बताया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी को हेल्थ इंश्योरेंस बोर्ड में बनाए रखने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया, जबकि वह पद लंबे समय से निष्क्रिय था।

पार्टी प्रमुख रवि लामिछाने (Rabi Lamichhane) ने इसे पार्टी की छवि और सिद्धांतों के खिलाफ बताया और तुरंत कार्रवाई की सिफारिश की। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पार्टी की सिफारिश मानते हुए तुरंत मंत्री को पद से हटा दिया। साथ ही, इस मामले को गंभीरता से न लेने पर स्वास्थ्य मंत्री को चेतावनी भी दी गई है।

17 देशों के राजदूतों की एक साथ की बैठक

बालेन शाह ने पीएम बनने बाद भारत, चीन, अमेरिका समेत 17 देशों के राजदूतों की बैठक बुलाई। नेपाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सारे राजदूतों की एक साथ बैठक बुलाई गई। अब तक परंपरा थी कि नेपाली पीएम सारे राजदूतों से अलग-अलग मिलते थे। यही नहीं ठीक उसी द‍िन नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को साल 2011 से लागू नेपाल के राजनयिक कोड ऑफ कंडक्‍ट के बारे में भी बताया गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article