Jantar Mantar Student Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू होगा।
अभिजीत दीपके ने कहा, ''बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।''
सरकारी स्कूलों को लेकर देशव्यापी अभियान का ऐलान
इससे पहले, अभिजीत दीपके ने गांवों में सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया। दीपके ने अभिभावकों से बुनियादी सुविधाओं का सामाजिक आडिट करने और सरपंचों से विद्यालयों की स्थिति सुधारने की जिम्मेदारी उठाने की अपील की।
कब शुरू होगा अभियान
सीजेपी ने यह अभियान 15 अगस्त से शुरू करेगी। उसने नागरिकों, अभिभावकों और गांव के नेताओं से मिलकर ग्रामीण शैक्षणिक ढांचे की 'उपेक्षा' को दूर करने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा कि वह महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने गांव से इस पहल की शुरुआत करेंगे और वहां के सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के अनुरोध के साथ गांव के सरपंच से संपर्क करेंगे।
