दुनिया

इंडोनेशिया में बीच समुद्र लगी बोट में आग, 131 लोग हैं सवार, बचाव कार्य जारी

Indonesia Boat Fire: इंडोनेशिया में बीच समुद्र एक बोट (Ferry) में आ लग गई। इस फेरी में क्रू समेत 131 लोग सवार हैं।

Image

इंडोनेशिया में बोट में लाग (फोटो- AP)

Indonesia Boat Fire: इंडोनेशिया के बाली के पास बुधवार को एक बोट (Ferry) में भीषण आग लग गई। समुद्रकी खतरनाक लहरों के बीच और तेज हवा के बीच आग ने पूरी फेरी को पलभर में ही चपेट में ले लिया है। इस बोट में करीब 131 लोग सवार थे, जिसमें स 100 से ज्यादा को बचा लिया गया है।

25 लोग अभी भी हैं फंसे

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार करीब 4 मीटर ऊंची लहरों के बीच बचाव दल और आसपास से गुजर रहे जहाजों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 106 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। बाकी बचे 25 लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद हरियादी ने बताया, "हमारी पहली प्राथमिकता सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा है।" उन्होंने स्वीकार किया कि समुद्र में उठ रही ऊंची लहरें और खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

तड़के 4:15 बजे हुआ हादसा

बचाव कार्यालय के अनुसा 'पुत्री यास्मीन' (Putri Yasmin) नाम की यह फेरी बाली के पादांग बाई बंदरगाह से पश्चिम नुसा तेंगारा प्रांत के लोंबोक द्वीप स्थित लेम्बार बंदरगाह की ओर जा रही थी। तड़के लगभग 4:15 बजे इसमें अचानक आग लग गई। आपातकालीन सूचना मिलते ही बचाव दल, गश्ती नौकाएं और इंडोनेशियाई नौसेना के जहाजों को मौके पर तैनात किया गया। हवाई सर्वेक्षण के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई।

जहाज पर सवार थे 131 लोग

पादांग बाई बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त फेरी पर कुल 114 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इसके अलावा फेरी पर 44 चौपहिया वाहन और 53 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं।

इंडोनेशिया में बार-बार होते समुद्री हादसे

17,000 से अधिक द्वीपों वाले देश इंडोनेशिया में फेरी (नाव/जहाज) आवागमन का एक मुख्य और लोकप्रिय साधन है। हालांकि, ढीले सुरक्षा नियमों और जहाजों पर क्षमता से अधिक भार या खराब रखरखाव के कारण यहां अक्सर ऐसे समुद्री हादसे सामने आते रहते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article