देश

'मैं निराश हो चुका हूं...'सरकार लगा रही गुहार, फिर भी सुनने को विपक्ष नहीं तैयार; 'संसद में गतिरोध पर भड़के रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर ही चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। वहीं, गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा कि हम चर्चा के लिए बहुत खुले मन से, विस्तार से, चर्चा के लिए तैयार हैं।

Image

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं। जिंदगी में पहली बार मैं ऐसा दृश्य देख रहा हूं जहां सरकार सदन में चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष भाग रहा है। इसकी कल्पना करना मुश्किल है क्योंकि लोकतंत्र में विपक्ष ही चर्चा की मांग करता है और सरकार जवाब देती है। यहां तो सरकार खुद ही चर्चा के लिए कह रही है लेकिन विपक्ष जवाब सुनना नहीं चाहता है और वे भाग रहे हैं। आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?'

उन्होंने कहा कि 'ये परिस्थिति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विपक्ष की कोई जिम्मेदारी होती है... NEET परीक्षा के पेपर लीक के बाद छात्रों ने आंदोलन किया, विपक्ष ने मांग की कि इस पर चर्चा होनी चाहिए, केंद्रीय गृह मंत्री का जवाब चाहिए। हम बार-बार कहते हैं कि हम चर्चा चाहते हैं लेकिन वे (विपक्ष) मान नहीं रहे हैं। मजबूरन केंद्रीय गृह मंत्री को एक पत्र लिखना पड़ा।'

'हम चर्चा के लिए बहुत खुले मन से, विस्तार से, चर्चा के लिए तैयार हैं'

गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा कि 'हम चर्चा के लिए बहुत खुले मन से, विस्तार से, चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्षी पार्टी के नेता को मनाइए। सरकार खुद निवेदन कर रही है कि विपक्षी पार्टी के नेता को मनवाएं। मैं खुद बहुत व्याकुल हो चुका हूं चर्चा के लिए। हम चर्चा चाहते हैं... ये देश के लिए ठीक नहीं है। मैं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर बहुत दुखी हूं लेकिन एक सांसद के तौर पर भी मैं दुखी हूं। दुखी होना स्वाभाविक है क्योंकि संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी तो सभी को दुख होगा...'

'जनता भी जानना चाहती है कि आखिर वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?'

'मॉनसून सत्र के दौरान जो कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं, जनता भी जानना चाहती है कि आखिर वे चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?... 30 साल का मेरा अनुभव है। तीन दशक के इस अनुभव के साथ मैं कह रहा हूं कि ऐसा विपक्ष मैंने अपने जीवन में नहीं देखा और न मैं कल्पना कर सकता हूं कि चर्चा से भागने वाला विपक्ष... संसद में सरकार अपनी बात नहीं रख सकती, वे (विपक्ष) सुनना नहीं चाहते हैं तो संसद कैसे चलेगा?...'

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article